ब्लॉग: पूर्वांचल का नारा है- सारा भारत हमारा है


"पूर्वांचल का नारा है- सारा भारत हमारा है"- सोशल मीडिया के माध्यम से सेवा कार्य.

देश के देवभूमि कहे जाने पूर्वांचल उत्तर-पूर्व क्षेत्र में चल रहे षडयन्त्र और विसंगतियों से हम भली-भांति परिचित होगें, किस तरह विदेशी शक्तियां असुरी शक्तियों का दृष्टिपात करके ईशान्य भारत की सभ्यता, संस्कृति और समुदाय को नष्ट करना चाहती है इस समस्या के विराट स्वरुप को देखते हुए पिछले कुछ वर्षो से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्वांचल विकास और परिवर्तन के लिए कई प्रकार के सेवा कार्यों को प्रारंभ किया है महाराष्ट्र प्रान्त में संघ की जनकल्याण समिति इस दिशा में कार्य कर रही है पूरे प्रान्त में १४ छात्रावासों को प्रारंभ किया गए है जहा पूर्वोत्तर से शिक्षा के लिए आये हुए वनवासी भाई-बहनों को स्थान दिया गया है इसके अलावा उनका पूरा शैक्षिक व्यय, व्यक्तिगत व्यय और रोजगारों मुखी अध्ययन के लिए सभी प्रकार की सहायता की जाती है साथ ही उनमे संस्कार विकसित करने, राष्ट्रीय की भावना जगाने और व्यक्तित्व विकास के लिए भी प्रयास किये जाते है महाराष्ट्र में अधिकतर वनवासी छात्र मेघालय प्रान्त से आये हुए है 

पुणे में अध्ययन कर रही मेघालय की खासी भाषा बोलने वाली बहन जुबान खेलायाट का कहना है कि "संघ के माध्यम से हमें उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला है, और इसके साथ ही पूरे देश जो जानने का अवसर भी. क्योकि मेघालय जैसे दूर-दराज क्षेत्र में रह कर बाकी राज्यों और उनके कल्चर को जाना संभव नहीं है " जुबान जैसे कई वनवासी छात्राए आज संघ के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है आपको जानकार ख़ुशी होगी के पुणे के ही एक कन्या छात्रावास की बहन ने हाल ही में MBBS की पढाई समाप्त की है और आज वो वापस मेघालय जाकर वहां के स्थानीय लोगो का उपचार निशुल्क कर रही है इसी तरह कई हमारे वनवासी भाइयों ने भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर छात्रावासों का नाम रोशन किया है सभी छात्रावासों का परीक्षा परिणाम 100% रहता है, कई छात्र आज उच्च पदों पर निजी और शासकीय क्षेत्र में कार्यरत है 

संघ के इन्ही सेवा को देख कर हमने व्यक्तिगत तौर पर समिति से चर्चा करके उनको सहयोग करने का प्रण लिया है मैंने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक समूह तैयार किया है जिसका नाम है "Nationalist Group of Tweeples” इस समूह के माध्यम से हमने हर एक व्यक्ति से संघ के पूर्वांचल विकास सेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग का आग्रह किया है मुझे बताते हुए हर्ष है कि अभी तक कई लोगो ने आर्थिक सहयोग दिया है और आगे भी सहयोग देने का आश्वाशन दिया है पूरे विश्व रह रहे भारतीयों ने आगे बढ कर हर संभव सहयोग का आश्वाशन भी दिया है हमारे आर्थिक सहयोग से समिति छात्रों- छात्रायों को के व्यय को उठाने और उन्हें हर संभव सहयोग करने में सक्षम होगी. इनके अलावा हमारे समूह ने इन्ही छात्रों के ज्ञान वर्धन के लिए संगणक प्रशिक्षण की कक्षाए भी प्रारंभ की है Sixth Sense Foundation, पुणे चेप्टर के माध्यम से शिक्षक की व्यवस्था की गयी है समय समय पर ट्विटर समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के सेमिनारों और मार्गदर्शक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. हमारे प्रयास है की पूर्वांचल भारत के निवासी पूरे देश को और पूरा देश उनको अपना भाई-बहन समझे और माने. पुणे में रह रहे हमारे ट्विटर समूह के सदस्य छात्रवासों पर जाकर उनके साथ बात करते है, जन्मदिन मानते है और उनके झिझक को दूर करने का प्रयास भी करते है यदि आप भी किसी भी स्तर पर पूर्वांचल विकास के सेवा कार्यों से हमारे माध्यम से जुड़ना चाहते है और सहयोग करना चाहते है तो मुझसे संपर्क करें:

मेरा ईमेल है shivsinghpune@gmail.com
ट्विटर का आई डी है: @shivsBHARAT
अधिक जानकारी के लिए ब्लॉग देखे: www.ngt-twitter.blogspot.in
संपर्क ध्वनी:  09860767808

दिल्ली हो या गुवाहाटी- अपना देश अपनी माटी

No comments:

Post a Comment